आगरा में बेटी का शव कंधे पर लेकर दौड़ा पिता,

Photo of author

By Sanjay

आगरा में बेटी का शव कंधे पर लेकर दौड़ा पिता, थाने के सामने धरने पर बैठाआगरा में नगर निगम के ट्रैक्टर ने 3 साल की बच्ची को कुचल दिया। हादसे के वक्त मां के साथ बच्ची बाजार जा रही थी। गाड़ी बैक करते समय ट्रैक्टर का पहिया उसके ऊपर चढ़ गया। मां के सामने ही तड़प-तड़प कर उसने दम तोड़ दिया। उसे पास के अस्पताल ले जाया महादेवी नगर की राजकुमारी अपनी 3 साल की बेटी पलक के साथ दोपहर में बाजार जा रही थीं।

बेटी को गोद में लिए थीं। अभी ट्रांस यमुना कॉलोनी बी ब्लॉक में हेरिटेज स्कूल के पास पहुंची थी।घटना के बाद मां का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं, घटना की सूचना पर बच्ची के अन्य परिजन भी आ गए। सभी ट्रांस यमुना पुलिस चौकी पर हैं। परिजन मुआवजे की मांग कर रहे हैं। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवा दिया है।तभी पुलिया के निर्माण में लगे ट्रैक्टर के ड्राइवर ने बिना देखे गाड़ी बैक की। इससे मां को टक्कर लगी और बेटी उनकी गोद में छिटक कर ट्रैक्टर के नीचे आ गई। गाड़ी का पहिया उसके ऊपर चढ़ गया। मासूम ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

वहां मौजूद लोग तुरंत उसे लेकर नजदीक के एक प्राइवेट अस्पताल गए।लोग बोले- ड्राइवर की लापरवाही से जान गईएक व्यक्ति ने बताया कि महिला अपने बेटे के साथ कहीं जा रही थी। तभी ड्राइवर ने बिना देखे ही गाड़ी बैक कर दी। बच्ची पहिए के नीचे आ गई और ट्रैक्टर उसे कुचलता चला गया। महिला ने बेटी को देखा तो उसकी चीख निकल गई। शोर मचाने पर लोग बचाने दौड़े। उसे लेकर अस्पताल पहुंचे लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। मां का रो-रोकर बुरा हाल, चौकी पर लगी भीड़थाना प्रभारी देवेंद्र दुबे ने बताया कि 3 साल की बच्ची की मौत के मामले में शिकायत मिली है। ठेकेदार को भी थाने पर बुलाया गया है। जो भी उचित कार्रवाई होगी वो की जाएगी।

Sanjay

संजय कुमार प्रजापति srnewslive.com के प्रधान संपादक और सीईओ हैं। उन्होंने स्नातक की पढ़ाई भी पूरी की है और ब्लॉगिंग और Youtube 4+ वर्षों का अनुभव है। कई सारे Youtube और ब्लॉग्स के साथ काम कर चुके है.

View all posts by Sanjay

Leave a Comment