संजय प्रजापति SR NEWS LIVE

कैबिनेट मंत्री बेबी रानी मौर्य के प्रयास लाए रंग
धनौली को नगर पंचायत बनाने की दिशा में डीएम ने एसडीएम से मांगी आख्या
आगरा। जनपद की बड़ी ग्राम पंचायत का दर्जा रखने वाली धनौली के दिन जल्द ही बहुरेंगे। धनौली क्षेत्र के सुनियोजित विकास हेतु कैबिनेट मंत्री एवं क्षेत्रीय विधायक बेबी रानी मौर्य के अथक प्रयास रंग लाने लगे हैं। धनौली को नगर पंचायत बनाने हेतु कैबिनेट मंत्री द्वारा लगातार शासन में की जा रही प्रबल पैरवी के बाद जिला प्रशासन भी हरकत में आ गया है।
बताया जाता है कि कैबिनेट मंत्री द्वारा विगत 11 जून को नगर विकास विभाग को पत्र लिखकर ब्लॉक अकोला की ग्राम पंचायत धनौली को नगर पंचायत बनाने की मांग की गई थी। कैबिनेट मंत्री के पत्र का संज्ञान लेकर नगर विकास विभाग ने 24 जुलाई को डीएम आगरा को मानकों के साथ परीक्षण करके रिपोर्ट प्रेषित करने के निर्देश दिए थे। शासन के पत्र के बाद जिला प्रशासन भी सक्रिय हो गया। डीएम भानु गोस्वामी के दिशा निर्देशन में एडीएम शुभांगी शुक्ला ने एसडीएम सदर को लिखित रूप से निर्देशित किया है कि तत्काल प्रभाव से उक्त महत्वपूर्ण विषय पर सुस्पष्ट संस्तुति सहित आख्या प्रेषित की जाए।
धनौली क्षेत्र के विकास को लगेंगे पंख
कैबिनेट मंत्री के पुत्र अभिनव मौर्य ने बताया कि नगर पंचायत बनने के बाद धनौली को विकास कार्यों के मद में समुचित धनराशि मिलेगी। नगर बोर्ड से पारित प्रस्ताव शासन में सुगमता से जारी होंगे। मूलभूत सुविधाओं का विस्तार होगा।