खूनी संघर्ष में जान जाने वाले गांव बल्हैरा के युवक का पुलिस ने कराया अंतिम संस्कार

Photo of author

By Sanjay

मलपुरा। ताज नगरी आगरा के थाना मलपुरा क्षेत्र स्थित बल्हैरा गांव के एक युवक को 21 दिन पहले पीट पीटकर बुरी तरह घायल कर दिया था। उसकी मंगलवार को मौत हो गई। आप को बता दें, परिवार के लोगों ने हंगामा शुरु कर दिया। तो वहीं सूचना पर पहुंची पुलिस ने उन्हें समझाकर बुझाकर शांत कर दिया। इसके बाद पुलिस ने शव को कब्ज़े में लेकर पोस्टमार्टम गृह के लिए भेज दिया गया।

पूरा मामला थाना मलपुरा क्षेत्र के बल्हैरा गांव का है। गांव के ही 35 बर्षीय डोरीलाल पुत्र रोशनलाल 3 अक्टूबर को रात करीब 11:30 बजे घर में सो रहा था। तभी गांव के ही मनीष, बॉबी,गजेंद्र और नन्दा ने हमला बोल दिया। हमलावर उसे पीट–पीटकर बुरी तरह घायल कर भाग निकले थे। उस गम्भीर घायल युवक को अर्जुन नगर स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती करा दिया था। स्थिति नाजुक होने पर करीब 5 दिन बाद डोरीलाल को एसएन अस्पताल में भर्ती करा दिया गया।

आप को बता दें, वहां करीब 12=13 दिन उपचार होने के बाद शनिवार को डोरीलाल को डॉक्टरों ने घर भेज दिया। लेकिन मंगलवार को डोरीलाल की हालत फिर बिगड़ गई। दोपहर में घायल युवक ने दम तोड़ दिया। इससे मृतक के स्वजनों में रोष व्याप्त हो गया। उन्होंने गांव में ही हंगामा शुरु कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया। ग्रामीण आरोपितों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग करने लगे। परिजनों ने पुलिस के अस्वाशन के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए जाने दिया। वहीं आप को बता दें,थाना मलपुरा प्रभारी पवन कुमार सैनी ने बताया कि, पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। और जल्द दोषियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।

आज दिन बुधवार को परिजनों को समझा बुझा कर मृतक का अंतिम संस्कार करवाया

खूनी संघर्ष में जान जाने वाले गांव बल्हैरा के युवक का पुलिस ने कराया अंतिम संस्कार

बल्हेरा गांव के दो पक्षों में हुए खूनी संघर्ष में 21 दिन बाद इलाज के दौरान युवक की मौत


आगरा से संजय प्रजापति की रिपोर्ट mob 8445772108

1
0

Sanjay

संजय कुमार प्रजापति srnewslive.com के प्रधान संपादक और सीईओ हैं। उन्होंने स्नातक की पढ़ाई भी पूरी की है और ब्लॉगिंग और Youtube 4+ वर्षों का अनुभव है। कई सारे Youtube और ब्लॉग्स के साथ काम कर चुके है.

View all posts by Sanjay

Leave a Comment