28 देशो की 110 महिलाओं ने ताजमहल का दीदार किया और ताजमहल से जुड़े पूछे सवाल SR NEWS LIVE

Photo of author

By Sanjay

SR NEWS LIVE: आगरा में 28 देशों की 110 विश्व सुंदरियों ने गुरुवार को ताजमहल का दीदार किया। हर देश की ब्यूटी पेजेंट विनर के लिए पर्यटन पुलिस ने पुख्ता इंतजाम किए थे। सुरक्षा के घेरे में इन सुंदरियों ने मोहब्बत की निशानी ताजमहल का दीदार किया। 28 देशों से पेजेंट जीत कर आईं विनर्स ने ताजमहल की पच्चीकारी और इतिहास को जानने में खास रुचि दिखाई। टूरिस्ट गाइड के माध्यम से ताजमहल के इतिहास और उसके वास्तुकला की जानकारी ली। सुंदरियों ने कहा कि ताजमहल मोहब्बत की निशानी है। ताजमहल एक अद्भुत स्मारक है। ताजमहल की खूबसूरती आंखों में एक अलग ही चमक दे जाती है। सभी ब्यूटी पेजेंट विनर्स गोल्फ कार्ट से ताजमहल तक पहुंची। वहां टूरिस्ट गाइडों ने उन्हें ताजमहल के इतिहास, वास्तुकला और शाहजहां-मुमताज की प्रेम कहानी की जानकारी दी। इस दौरान पर्यटन पुलिस द्वारा सुरक्षा के इंतजाम किए गए थे।

ताजमहल से जुड़े पूछे सवाल


टूरिस्ट गाइड से सुंदरियों ने ताजमहल के इतिहास से जुड़े सवाल भी किए। ताजमहल को बनने में कितना समय लगा, कौन से कमरे बंद हैं, क्यों बंद हैं। यमुना की स्थिति को देखकर उन्होंने थोड़ी चिंता जताई।

2
0

Sanjay

संजय कुमार प्रजापति srnewslive.com के प्रधान संपादक और सीईओ हैं। उन्होंने स्नातक की पढ़ाई भी पूरी की है और ब्लॉगिंग और Youtube 4+ वर्षों का अनुभव है। कई सारे Youtube और ब्लॉग्स के साथ काम कर चुके है.

View all posts by Sanjay

Leave a Comment