ताजनगरी में भाजपा ने निकाली तिरंगा बाइक रैली

Photo of author

By Sanjay

संजय प्रजापति की रिपोर्ट SRNEWS LIVE

आज़ादी के जश्न में डूबा देश,ताजनगरी में भाजपा ने निकाली तिरंगा बाइक रैली –

भाजपा युवा नेता देवेश अग्रवाल के नेतृत्व में निकली तिरंगा बाइक रैली – पूर्व मेयर और राज्यसभा सांसद नवीन जैन ने दिखाई रैली को झंडी – महात्मा गांधी मार्ग स्थित भाजपा युवा मोर्चा कार्यालय में मना जश्न – धाकरान तिराहा,कलेक्ट्रेट,पुलिस लाइन,पंचकुइया चौराहा से निकली रैली – आगरा में भाजपा युवा मोर्चा ने निकाली तिरंगा बाइक रैली… जहां पूरा देश आजादी की 78वीं वर्षगांठ मना रहा है तो वहीं ताजनगरी आगरा में भी आजादी का जश्न सड़कों पर दिखाई दे रहा है। आगरा में एम जी रोड स्थित भाजपा कार्यालय पर भाजपा युवा मोर्चा संयोजक देवेश अग्रवाल के नेतृत्व मे राष्ट्र का गौरव राष्ट्र का सम्मान हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत और आजादी की 78वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में तिरंगा बाइक रैली का आयोजन किए गया। इस तिरंगा बाइक रैली का शुभारंभ मुख्य अतिथि के रूप में कार्यक्रम में आए आगरा के पूर्व मेयर एव राज्यसभा सांसद नवीन जैन ने हरी झंडी दिखाकर किया। इस दौरान भाजपा नेता देवेश अग्रवाल ने बताया कि आजादी के अमृत महोत्सव को यादगार बनाने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा देशवासियों को देश प्रेम व स्वतंत्रता सेनानियों व शहीदों के सम्मान के उद्देश्य से हर घर तिरंगा अभियान का शुभारंभ किया है और उनके आवाहन पर देशभर में कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं इसी कड़ी में ये तिरंगा बाइक रैली भी निकली गई है। इस मौके पर पूर्व मेयर नवीन जैन ने भी अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त की और युवाओं को देशभक्ति का संदेश देते हुए उन्हें भाजपा की नीतियों रीतियों से अवगत कराया। बाइक तिरंगा यात्रा महात्मा गांधी मार्ग पर धकरान तिराहे से शुरू होकर, आगरा सुभाष पार्क , नालवन ,कलेक्ट्रेट,पुलिस लाइन,पंचकुइयां, चौराहा होते हुए वापस धाकरान तिराहा स्थित भाजपा युवा मोर्चा कार्यालय पर समाप्त हुई, तिरंगा बाइक रैली में नाई की मंडी चौकी प्रभारी अजय कुमार , भाजपा नेता देवेश अग्रवाल , पूर्व पार्षद प्रवीण जैन, के साथ सैंकड़ों भाजपा कार्यक्रता मौजूद रहे और इस तिरंगा बाइक रैली को सफल बनाया आगरा से संजय प्रजापति की रिपोर्ट

1
0

Sanjay

संजय कुमार प्रजापति srnewslive.com के प्रधान संपादक और सीईओ हैं। उन्होंने स्नातक की पढ़ाई भी पूरी की है और ब्लॉगिंग और Youtube 4+ वर्षों का अनुभव है। कई सारे Youtube और ब्लॉग्स के साथ काम कर चुके है.

View all posts by Sanjay

Leave a Comment